16 JUNE 2026

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा जिले का एकमात्र स्वशासी महाविद्यालय है जहां सत्र 2022- 23 से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू है। महाविद्यालय में प्रथम सेमेस्टर की पहली मेरिट लिस्ट 16 जून को जारी की गई है । प्रथम सेमेस्टर के अंतर्गत बीए बीएससी बीकॉम बीसीए का प्रवेश दिनांक 16 जून से शुरू हो रहा है । मेरिट लिस्ट का अवलोकन विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट या महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर कर सकते हैं । महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ऑनर्स पाठ्यक्रम संचालित है।

3 FEB 2026
25 NOV 2025
16 DEC 2024
17 AUG 2024